कानपुर, अगस्त 14 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री गुरुवार को जेन-जी के बीच उन्हीं के अंदाज में नजर आए। कहा, बच्चों एक बात याद रखना, टेंशन लेने का नहीं देने का। कहा-टेंशन देनी किसको है, यह जो मंच पर बैठे प्रोफेसर हैं। जो भी कुछ समझ न आए, इनसे कक्षा में पूछो। जवाब न मिले तो स्टाफरूम जाकर पूछो, लेकिन जवाब मिले बिना शांत न हो। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आए प्रदेश के बृजेश पाठक अलग अंदाज में दिखे। कहा, बच्चों पर अच्छे अंक लाने का नहीं बल्कि बेहतर ज्ञान अर्जित करने का दबाव बनाएं। छात्रों से कहा कि पहले 60 फीसदी अंक आने पर गांव भर में ढोलक बजती थी। अब 99 फीसदी अंक पर भी छात्र कमरा बंद करके रोते हैं। यह तनाव है। तनाव है, अच्छी नौकरी पाने का। लेकिन, स...