कानपुर, अक्टूबर 6 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कानपुर में 1,10,249 परिवार आयुष्मान से सुरक्षित हैं। 70 वर्ष की उम्र पर कर चुके बुजुर्गों को स्वास्थ्य सुरक्षा से जोड़ने में कानपुर नगर प्रदेश में अव्वल है।

नवीनतम आंकड़े नेशनल हेल्थ अथॉरिटी के ताजा आंकड़ों के अनुसार कानपुर नगर के बाद आयुष्मान कार्ड जारी करने में जौनपुर, लखनऊ, वाराणसी और प्रयागराज हैं। आयुष्मान कार्ड से 27 चिकित्सा विशेषज्ञताओं की 1,961 उपचार प्रक्रियाएं कवर हैं। इनमें हृदय रोग, कैंसर, हड्डी एवं जोड़ संबंधी बीमारियों और सामान्य सर्जरी के साथ डायलिसिस, स्ट्रोक, एंजियोप्लास्टी, पेसमेकर तथा हिप एवं घुटने से संबंधित उपचार जैसी सेवाएं शामिल हैं। योजना में आर्थिक स्थिति की कोई बाध्यता नहीं है।

पात्रता की शर्तें योजना के नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. एसपी यादव ने ...