कानपुर, सितम्बर 13 -- Kanpur News: रूरा , संवाददाता। झींझक विकास खंड की ग्राम पंचायत बनीपारा जिनई के पंचायत घर में लाखों रुपये की लागत से तैयार की गई लाइब्रेरी इन दिनों जिम्मेदार तंत्र की उपेक्षा के चलते तालाबंदी का शिकार है। ग्रामीण बच्चों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को शिक्षा का बेहतर माहौल देने के उद्देश्य से इस पुस्तकालय की शुरुआत की गई थी, लेकिन प्रशासनिक अनदेखी के कारण इसमें लंबे समय से ताला लटका हुआ है। गांव के युवाओं का कहना है कि डिजिटल और आधुनिक किताबों से लैस इस लाइब्रेरी के खुलने से उन्हें गांव में ही पढ़ाई का एक बेहतरीन साधन मिला था। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र नियमित रूप से यहां आकर अध्ययन करते थे। हालांकि, अब महीनों से ताला न खुलने की वजह से उन्हें या तो दूरदराज के शहरों का रुख करना पड़ रहा ह...