कानपुर, अगस्त 12 -- Kanpur News: जाम लगाने में 32 लोगों के खिलाफ मुकदमा मंगलपुर।थाना क्षेत्र के बलरामपुर गांव से 25 साल का राजा कांवर लेकर गए गया था। चौबेपुर के पास मार्ग दुर्घटना में राजा की मृत्यु हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार की रात परिजन शव घर ले आए थे। मंगलवार की सुबह परिजनों ने साथ गए लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए सड़क जाम की थी। सड़क जाम करने के मामले को प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए नितेश, कोमल, ओम नारायण, जितेंद्र, गुलाब सिंह, श्री कृष्ण, मानसिंह सहित 32 नामजद व अन्य महिला पुरुष के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...