कानपुर, अगस्त 1 -- Kanpur News: रसूलाबाद। थाना क्षेत्र के असालतगंज के निकट गुरुवार को ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत से नाराज परिजनों व ग्रामीणों को सड़क जाम कर हंगामा करना महगा पउ़ गया। मामले में चौकी प्रभारी असालतगंज ने जिला पंचायत सदस्य सहित बारह नामजद व दस अज्ञात लोगों के खिलाफ सड़क जाम करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने छानबीन व आरोपितों की तलाश शुरू की है। चौबेपुर रसूलाबाद निवासी उन्नीस वर्षीय हिमांशू कमल पुत्र दीन दयाल अपने चचेरे भाई अट्ठारह साल के अभिजीत पुत्र शिव कुमार के साथ गुरूवार को बिरहुन गए थे। दोपहर बाद वापस लौटते समय असालतगंज के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सीएचसी रसूलाबाद में डॉक्टर ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया था।घटना से ...