कानपुर, अगस्त 8 -- Kanpur News: चकेरी। जाजमऊ में स्थित मखदूम शाह आला और दादामियां मजार पर 12 अगस्त को उर्स का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में बड़ी संख्या में जायरीनों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस समेत नगर निगम और बिजली विभाग समेत अन्य विभागों ने शनिवार दोपहर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। इस दौरान सुरक्षा और यातायात को लेकर डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता, एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह और एसीपी कैंट डा प्रियंका बाजपेई ने दोनों मजारों का निरीक्षण किया और सुरक्षा समेत मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उर्स की तैयारियों को लेकर वहीं पुलिस अधिकारियों ने नगर निगम, बिजली विभाग और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उर्स के दौरान आने वाले जायरीनों की सुरक्षा, आवागमन, साफ-सफाई, बिजली व्यवस्था और क्षेत्र क...