कानपुर, अगस्त 5 -- Kanpur News: कानपुर। जागेश्वर मंदिर परिसर में इस बार 309 वर्ष पुराना दंगल 10 अगस्त को होगा। इसमें भूटान के चिमचिम डोगरा पहलवान भी भाग लेंगे। उनके अलावा नेपाल, हरियाणा, दिल्ली, गाजियाबाद और अनेक स्थानों से पहलवान आ रहे हैं। महिला पहलवानों को भी आमंत्रित किया गया है। वह झांसी व पूर्वांचल से आ रही हैं। संयोजक जितेंद्र पांडेय ने बताया कि यहां चार ट्रक मिट्टी मंगाई गई है। इसमें हल्दी, दूध, दही आदि का मिश्रण कर मुलायम बनाया जाएगा ताकि यह सॉफ्ट गद्दे का अहसास करा सके। दंगल का उद्देश्य यह है कि बच्चे मोबाइल छोड़ कर सेहत की ओर ध्यान दें। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया: छह अगस्त से योग सप्ताह कार्यक्रम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...