Kanpur News: जहरीला पदार्थ खाने से अधेड़ की हुई मौत
कानपुर, अक्टूबर 10 -- Kanpur News: पुखरायां, संवाददाता। भोगनीपुर क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में अहरौली मोड़ के पास रहने वाले एक अधेड़ ने शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुखरायां कस्बे में अहरौली मोड़ के पास रहने वाले पचपन साल के अखिलेश प्रजापति बिजली का काम करता था। कुछ दिन पहले उसकी पत्नी नीलम अपने मायके चली गई थी। इस समय वह घर में अपने पिता पूर्व सैनिक रामप्रकाश प्रजापति के साथ रह रहा था। उसके कोई संतान नहीं होने से वह तनाव में रह रहा था। शुक्रवार दोपहर में उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। बाहर से लोटे राम प्रकाश को उसका शव घर में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.