कानपुर, अगस्त 18 -- Kanpur News: मंगलपुर, संवाददाता। मंगलपुर थाना क्षेत्र के जसापुर गांव में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए नगदी समेत जेवरात चोरी कर लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की है।

घटना का विवरण मंगलपुर थाना क्षेत्र के जसापुर निवासी रामजी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती रात उनके पिता रामनरेश और भाई सुर्जन घर के बाहर सो रहे थे, जबकि वह और उसकी पत्नी कीर्ति बरामदे में सो रहे थे। बिजली न होने के कारण घर का पिछला दरवाजा पूरी तरह बंद नहीं हो सका, जिसका फायदा उठाकर चोर घर में घुस गए।चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर मंगलसूत्र, सेंसर आदि सामान और 65 हजार रुपये चोरी कर लिए। सुबह करीब पांच बजे जब परिवार की आंख खुली तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा था। बाहर जाकर देखा तो पास स्थित मंदिर के चबूतरे पर...