Kanpur News: जल जीवन मिशन में खोदी सड़क पर जलभराव, मुसीबत
कानपुर, जुलाई 18 -- Kanpur News: मंगलपुर, संवाददाता। संदलपुर विकास खंड के जसापुर गांव में दलित बस्ती में जाने वाला मुख्य रास्ता पिछले लंबे समय से जलजमाव और कीचड़ के दलदल में तब्दील हो चुका है। इससे ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। 50 मीटर के खड़ंजे पर हमेशा कीचड़ व जल भराव रहने से ग्रामीणों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सड़क की स्थिति सरकार गांवों के विकास के लिए तमाम प्रयास कर रही है लेकिन इसके बाद भी संदलपुर क्षेत्र के जसापुर गांव में दलित बस्ती में बनी सड़क पर विकास की किरण नहीं पहुंच पा रही है। जसापुर गांव की दलित बस्ती में बना करीब 50 मीटर का खड़ंजा इस समय पूरी तरह से कीचड़ और बदबूदार पानी में डूबा हुआ है। जल निकासी की कोई समुचित व्यवस्था न होने के कारण घरों से निकलने वाला गंदा पानी और बारिश का पानी रास्ते पर ही जमा हो रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.