कानपुर, सितम्बर 7 -- Kanpur News: मंगलपुर, संवाददाता। संदलपुर क्षेत्र के कौरू जलालपुर डेरापुर में वृक्षारोपण अभियान के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। यहां बीते दिनों बड़े पैमाने पर लगाए गए पौधे देखरेख के अभाव में सूखकर नष्ट हो गए हैं। स्थिति यह है कि इस समय झमाझम बरसात का मौसम चल रहा है, लेकिन इसके बावजूद धरातल पर पौधे हरे-भरे नजर नहीं आ रहे हैं, जिससे पर्यावरण संरक्षण की योजना को बड़ा झटका लगता नजर आ रहा है। संदलपुर क्षेत्र के कौरू जलालपुर डेरापुर ग्राम पंचायत के अंतर्गत उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में पौधारोपण अभियान चलाया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में पौधे लगाए गए थे, लेकिन खुली जगह होने के चलते वहां पशु चरते रहते है, जिससे पौधे पनप नहीं पा रहे हैं। बड़ी संख्या में पौधे नष्ट हो गये है। ग्रामीणों ने बताया है कि पौधों की सुरक्षा के लिए कोई ...