Kanpur News: जलस्तर घटा तो सामने आई बाढ़ की तबाही, सड़कें कटीं
कानपुर, अक्टूबर 6 -- Kanpur News: बिठूर, संवाददाता। गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे उतरते ही बाढ़ से हुई तबाही के निशान सामने आने लगे हैं। गांवों और खेत-बगीचों से पानी हटने के साथ जगह-जगह सड़कें कट गईं, डामर उखड़ गया और खेतों में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए। अमरूद के बगीचों में दर्जनों पेड़ जड़ से उखड़ गए हैं। बाढ़ के बाद जमा जलकुंभी, कीचड़ और सिल्ट से दुश्वारियां बढ़ गई हैं। हालात सामान्य होने और क्षतिग्रस्त रास्तों की मरम्मत में अभी समय लगने की संभावना है। कटरी के भगवानदीनपुरवा मार्ग पर अब भी पानी भरा है। बगीचों से उतर रहा पानी इसी मार्ग से होकर निकल रहा है। कई किसानों ने खेतों और बगीचों से पानी निकालने के लिए मेड़ काट दी है। मंगलवार को जलस्तर और घटने के बाद नाव का संचालन बंद कर दिया गया। भगवानदीन पुरवा के लोगों को अभी भी पानी से होकर आव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.