कानपुर, सितम्बर 27 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। मकड़ीखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की समस्या का जायजा लेने के लिए विधायक नीलिमा कटियार ने नगर आयुक्त के साथ क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान दो पंप बंद मिले। विधायक ने अधिकारियों को तीनों हाईपावर पंप हर हाल में चलवाकर जल निकासी तेज कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विधायक ने एक्सईएन और विभागीय अधिकारियों को जलभराव वाले स्थान दिखाए। मैनावती मार्ग स्थित एनआरआई सिटी के पास नाले और जल निकासी की व्यवस्था भी देखी। उन्होंने कहा कि पंप संचालन में किसी तरह की लापरवाही या बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनरेटर स्टैंडबाय रखने के साथ पर्याप्त मात्रा में डीजल की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान पार्षद नीलम संजय बाथम, आलोक पांडेय, विक्रांत सिं...