Kanpur News: जलभराव से परेशान लोगों ने जलकल कार्यालय घेरा
कानपुर, अक्टूबर 12 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। डॉट नाला टूटने से लगातार लक्ष्मीपुरवा और शक्कर मिल खलवा में हो रहे जलभराव से परेशान इलाकाई लोगों ने जलकल कार्यालय में प्रदर्शन किया। पार्षद विकास साहू के नेतृत्व में लोगों ने जलकल कार्यालय को घेरकर प्रदर्शन किया। जलकल जीएम ने 15 दिन में जलभराव की समस्या दूर करने आश्वासन दिया है। कई महीनों से जीटी रोड के पास से गुजर रहा डॉट नाला टूटा है। इससे लक्ष्मीपुरवा और शक्कर मिल खलवा की मेन रोड व गलियों में भीषण जलभराव हो गया है। आखिरकार परेशान होकर इलाके के सिकंदर सोनकर, रितिक गुप्ता, अजीत साहू, राज साहू, कलावती, राममूर्ति, गुड्डी आदि ने जलकल कार्यालय में जमकर प्रदर्शन व नारेबाजी की। पार्षद विकास साहू ने बताया कि सुबह के समय पानी का फ्लो काफी बढ़ जाता है। इससे लोग खासे परेशान हैं। फिर भी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.