कानपुर, जुलाई 12 -- Kanpur News: कानपुर। समाजवादी पार्टी की नगर इकाई ने रविवार को नवीन मार्केट पार्टी कार्यालय में बैठक की। नगर अध्यक्ष फजल महमूद की ने बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने, घर-घर जनसंपर्क अभियान तेज करने और 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में तय किया गया कि शहर की जर्जर सड़कें, जलभराव, पेयजल संकट, बिजली, सफाई व्यवस्था और महंगाई समेत अन्य जनसमस्याओं को लेकर 21 जुलाई को सुबह 11 बजे फूलबाग स्थित गांधी प्रतिमा पर समाजवादी पार्टी विशाल धरना-प्रदर्शन करेगी। उन्होंने भाजपा पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की छवि धूमिल करने का प्रयास करने का आरोप लगाया। यह भी पढ़ें- Balrampur News: पीडीए सम्मेलन में सपाइयों ने भाजपा की नीतियों पर साधा निशाना बैठक का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव 'मिंटू' ने...