कानपुर, नवम्बर 26 -- Kanpur News: रूरा, संवाददाता। डेरापुर विकासखंड की ग्राम पंचायत सिठमरा में पुलिस चौकी के निकट स्थित मंदिर का एक भवन लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ा हुआ है। भवन की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि वह कभी भी धराशायी हो सकता है। इसके बावजूद जिम्मेदारों की ओर से अब तक इसे हटवाने या सुरक्षित करने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ऐसे में यहां से गुजरने वाले स्कूली बच्चों और ग्रामीणों की जान पर खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक मंदिर का यह भवन कई वर्षों से जर्जर अवस्था में है। भवन के ठीक किनारे से गांव का मुख्य मार्ग निकला हुआ है, जिससे प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। इसी मार्ग से सुबह और दोपहर के समय स्कूल जाने और वापस घर लौटने वाले छोटे-छोटे बच्चे भी गुजरते हैं। इसके अलावा दोपहिया वाहन सवारों और ...