कानपुर, अगस्त 16 -- Kanpur News: सिकन्दरा, संवाददाता। पुराने विद्युत तारों के होने से आए दिन विद्युत व्यवस्था धड़ाम होने से नागरिकों को पेयजल संकट के साथ रात भर उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ता है। नागरिकों ने बताया की विद्युत अव्यवस्था की सूचना विद्युत उपकेंद्र पर देने के बावजूद कर्मी सक्रिय नहीं होते हैं। इससे घंटों तक समस्या से जूझना पड़ रहा है। सिकंदरा नगरीय क्षेत्र होने के बावजूद अभी भी ग्रामीणांचल जैसी स्थितियां बनी हुई है। कस्बे में पुराने विद्युत तारों के होने से आएदिन विद्युत व्यवस्था धड़ाम हो जाती है, जिससे नागरिकों को उमस भरी गर्मी का रात भर सामना करना पड़ता है। नागरिक लालजी दीक्षित, श्याम किशोर दिवाकर, सतीश यादव, रूपेंद्र अवस्थी, अशोक तिवारी, आदि ने बताया की वैसे भी अघोषित विद्युत कटौती के चलते नागरिकों को विद्युत कटौती से रूबरू ह...