कानपुर, जुलाई 23 -- Kanpur News: कानपुर। जरीब चौकी पर बनने वाले एलिवेटेड ओवरब्रिज निर्माण का कार्य अब रफ्तार पकड़ने लगा है। गुरुवार को जल निगम ने लाइन ​शिफ्टिंग कार्य करते हुए खोदाई काम शुरू किया। यह कार्य अगले साल 14 मार्च-2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद इस ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू होगा। इस चक्कर में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का भी काम लटका है। उत्तरप्रदेश जल निगम (नगरीय) के सहायक अ​भियंता पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि भूमि पूजन कर बृहस्पतिवार को कालपी रोड पर दर्शनपुरवा में जेके जूट मिल गेट के बाहर से खोदाई का कार्य शुरू कराया गया है। यहां सीवर लाइन ​शिफ्टिंग का कार्य कराया जाएगा। ​लाइन शिफ्टिंग के लिए लागत 2230.16 लाख रुपये रखी गई है। इसके लिए गाजियाबाद की मेसर्स गुप्ता एसोसिएट को ठेका दिया गया है जो 14 मार्च-2027 को ​ला...