कानपुर, जुलाई 15 -- Kanpur News: कानपुर। पुरी की तर्ज पर पूरे शहर के विभिन्न इलाकों से गुरुवार से श्री जगन्नाथ रथयात्रा निकाली जाएंगी। मुख्य यात्रा बाईजी के मंदिर से निकाली जाएगी। इसके अतिरिक्त शहर में अनेक रथयात्राएं भी निकाली जाएंगी। 216 वर्ष पुरानी श्री जगन्नाथ मन्दिर बिरजी भगत से शुक्रवार को निकाली जाएगी। शिवकटरा में महिलाएं यात्रा निकालती हैं। इस्कॉन दक्षिण में 19 जुलाई को रथयात्रा निकालेगा। यात्रा मार्ग की स्थिति बेहद खराब है। संकरे रास्ते होने के कारण न तो सड़क की स्थिति बेहतर हो पाई है और न ही बिजली के तार ऊंचे हो सके हैं। गुरुवार को मन्दिर बाई जी जगन्नाथ गली जनरलगंज, काहू कोठी, नयागंज चौराहा, मारवाड़ी कॉलेज, हूलागंज, भूसा टोली, नागेश्वर मंदिर नयागंज, नयागंज किराना बाजार, जनरलगंज तक यात्रा पहुंचेगी。 यह भी पढ़ें- Gonda News: आज निक...