कानपुर, अगस्त 21 -- Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। नवाबगंज में जमीन बेचने के नाम पर शातिरों ने धोखाधड़ी कर 26 लाख रुपये हड़प लिए। रकम वापस मांगने पर आरोपितों ने गाली-गलौज कर धमकी दी। पीड़ित ने अपर पुलिस आयुक्त के आदेश पर ब्रोकर समेत पर चार पर रिपोर्ट कराई है। काकादेव नवीन नगर निवासी राजनाथ सिंह के मुताबिक, जनवरी 2024 में वंश प्रॉपर्टीज के ब्रोकर राहुल यादव और सोनू यादव ने ग्राम कटरी ख्यौरा स्थित एक जमीन दिखाई थी। इसके बाद ब्रोकरों ने जमीन का मालिक बताते हुए सावित्री देवी और धीरेन्द्र से मुलाकात कराई। जमीन का सौदा तय होने के बाद उनसे कुल 26 लाख रुपये लिए गए। इसमें कुछ रकम बैंक के माध्यम से और कुछ नकद सावित्री देवी, धीरेन्द्र, राहुल यादव और सोनू यादव को दी गई, फिर रजिस्ट्री की बात सुन आरोपित टालमटोल करने लगे। जानकारी पर पता चला कि सावित्री...