कानपुर, अगस्त 7 -- Kanpur News: कल्याणपुर, संवाददाता। पनकी के महावीर नगर स्थित काली मठिया मंदिर के पास कब्रिस्तान की विवादित जमीन का मामला एक बार फिर गरमा गया है। करीब 18 दिन पहले केडीए ने अवैध मजार का ढांचा हटाकर जमीन पर कब्जा लिया था। वहीं शुक्रवार को वाल्मीकि समाज और भीम आर्मी के कार्यकर्ता पनकी थाने पहुंचे। उन्होंने नारेबाजी करते हुए केडीए द्वारा खाली कराई गई जमीन के एक हिस्से पर अपना दावा जताते हुए पुलिस से कब्जा दिलाने की मांग की। पनकी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने वाल्मीकि समाज और भीम आर्मी के प्रतिनिधियों से वार्ता की। इस दौरान दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि संबंधित भूमि पर केडीए अपना स्वामित्व जता चुका है। अब वहां केडीए का बोर्ड भी लगाया गया है। अब जमीन पर दावा करने वाले पक्ष केडीए अधिकारियों के समक्ष अ...