कानपुर, अक्टूबर 3 -- Kanpur News: कल्याणपुर, संवाददाता। केशवपुरम स्थित नेगी गेस्ट हाउस से संबंधित भूमि के एक हिस्से पर जबरन कब्जे, मारपीट और लूटपाट के आरोप में दर्ज मुकदमे में फरार चल रहे आरोपी मनीष कटियार को पुलिस ने शनिवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। नेगी गेस्ट हाउस के संचालक गजेंद्र सिंह नेगी की पत्नी प्रीति बाजपेयी ने पुलिस आयुक्त से शिकायत कर बिल्डर विवेक कुमार गुप्ता समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचना के दौरान विवेक कुमार गुप्ता को पुलिस ने हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया था। जहां से उसे रिहा कर दिया गया था। इसके बाद मामले में केशवपुरम निवासी मनीष कटियार का नाम सामने आया। मुकदमा दर्ज होने के बाद से मनीष वह फरार था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल...