कानपुर, नवम्बर 14 -- Kanpur News: कानपुर। सेन पश्चिम पारा में महिला समेत उनकी मित्र ने आरोप लगाया है कि आरोपितों ने उन्हें भरोसे में लेकर उनकी जमीन की रजिस्ट्री करा ली। लेकिन अभी तक उनकी रकम उन्हें नहीं दी। पीड़िता ने आरोपितों के खिलाफ सेन पश्चिम पारा में मुकदमा दर्ज कराया है। उत्तराखंड के हरिद्वार के नवोदय नगर के डॉ. रूहेला वाली गली वार्ड नंबर चार निवासी गीता व नैन्सी बाला के अनुसार उनकी सेन पश्चिम पारा के धुरवाखेड़ा में जमीन है। जिसे अक्टूबर 2018 में मुंशीपुरवा निवासी शमशुल इस्लाम, चकेरी के गदियाना निवासी मोहम्मद नसीम, फन्नू और बाबूपुरवा निवासी जफरुल्लाह ने खरीदी थी। रजिस्ट्री करने के बाद आरोपितों ने रकम देने का भरोसा दिया था। लेकिन उसके बाद भी रकम नहीं दी। पीड़िता ने बताया कि पिछले आठ साल से आरोपित रकम देने के लिए टरका रहे हैं। जिससे त...