कानपुर, जुलाई 13 -- Kanpur News: कानपुर वरिष्ठ संवाददाता जमीअत उलमा ए हिंद ने शहर में सोशल कनेक्टिविटी तहरीक की शुरुआत की है। क्षेत्रवार मिश्रित इकाइयों का गठन किया जा रहा है ताकि वे आपसी सामंजस्य से सामाजिक समस्याओं के हल कर सकें। इसका उद्देश्य सद्भाव को बढ़ावा देना और आपसी दूरियां मिटाना है।

संरचना में बदलाव जमीअत उलमा ने जुलाई से अपनी तंजीम की संचरचना में बदलाव किया है। ऐसी अनेक कमेटियों का गठन किया है ताकि वह जमीन के स्तर पर काम कर सकें। इसी को ध्यान में रखते हुए पहले जमीअत ने वार्ड के स्तर पर कमेटियों का गठन किया था। इन्हीं कमेटियों के साथ क्षेत्रीय स्तर पर अन्य धर्मों के लोगों को जोड़ा जा रहा है।

समस्याओं का समाधान इन कमेटियों का काम क्षेत्रीय स्तर पर होने वाली समस्याओं का मिलकर हल निकालना है। इसमें आधारभूत सुविधाएं भी शामिल हैं। ...