कानपुर, जुलाई 16 -- Kanpur News: चकेरी। कृष्णा नगर स्थित नगर निगम जोन दो कार्यालय में जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने में देरी को लेकर पार्षद पति ने समर्थकों के साथ हंगामा किया। साथ ही पार्षद पति के साथ धरने पर बैठ गये। इसके बाद जोनल अधिकारी ने दो दिन में समस्या का समाधान होने का आश्वासन दिया। जिसके बाद मामला शांत हुआ। वार्ड 63 यशोदा नगर के पार्षद पति दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने बताया कि वह अपने भतीजे देवाश का जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए पिछले 15 महीनों से नगर निगम के चक्कर लगा रहे हैं। उनका आरोप है कि हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर उन्हें लौटा दिया जाता है। उन्होंने बताया कि गुरुवार दोपहर को वह मनीष शुक्ला की मां, बृजेश साहू के पिता और गोविंद साहू के पिता के मृत्यु प्रमाणपत्र लेने पहुंचे थे। इस पर कर्मचारियों ने बताया कि फाइल और आवश्यक दस्ता...