Kanpur News: जनपद में 1659 बूथ बनाए जाने का प्रस्ताव
कानपुर, अक्टूबर 26 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। विधानसभा चुनाव के पहले बूथ निर्धारण को लेकर राजनीतिक दलों से मांगे गये सुझावों और आपत्तियों के सत्यापन के बाद सोमवार को डीएम ने माती कलेक्ट्रेट में बैठक कर 1659 बूथ बनाये जाने का प्रस्ताव दिया। इस पर दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी विस्तृत चर्चा की गई। डीएम कपिल सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अवगत कराया गया कि मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के उपरांत 19 अक्टूबर, 2026 को मतदेय स्थलों की आलेख सूची का प्रकाशन किया गया था। इस प्रक्रिया के अंतर्गत प्राप्त दावा-आपत्तियों का निस्तारण किया गया है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: जिले में 4897 मतदेय स्थलों की सूची हुई त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.