कानपुर, जुलाई 21 -- Kanpur News: कानपुर देहात/पुखरायां,संवाददाता। एडीजी जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने सोमवार को परिवारों को विघटन से बचाने के लिये अब सर्किल स्तर पर परिवार परामर्श केन्द्रों का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस दौरान भोगनीपुर में एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने करते हुए कहा कि पति-पत्नी के अलगाव से बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो जाता है। एसपी ने कहा कि एक हजार मामलों में 109 परिवारों को परामर्श केन्द्र के माध्यम से जोड़ा गया है और परिवारों को जोड़ने की कोशिश की जा रही है। बच्चों का भविष्य बर्बाद होने से समाज का देश का भविष्य भी खराब होता है। बच्चा परिवार से ही शिक्षा व संस्कार सीखता है। पति-पत्नी के विघटन का असर बच्चे पर पड़ता है। मां- पिता बच्चे के लिए दोनों जरूरी हैं। पति-पत्नी के अलग होने से दोनों परिवारों में दूरियां हो जाती है। आज से एडीज...