Kanpur News: जगमग नूर है, जगमग नूर है..गायन से संगत निहाल
कानपुर, जुलाई 24 -- Kanpur News: कानपुर। गुरुद्वारा बाबा श्री चंद्र दरबार गोविंद नगर में श्री अखंड पाठ साहिब जी की लड़ियों की आरंभता शुक्रवार से हुई। रागी भाई नवतेज सिंह ने ''साध संगत अस्थान जगमग नूर है..'' का गायन कर संगत को निहाल कर दिया। ''तू प्रभु दाता दानमत पूरा हम थारे भिखारी जीओ'' शबद का भी गायन किया। प्रधान ज्ञानी त्रिलोचन सिंह ने बताया कि धन धन बाबा श्री चंद्र जी के पावन प्रकाश पूरब को ध्यान में रखते हुए श्री अखंड पाठ साहिब जी की लड़ियां प्रारंभ हुई हैं जो चालीसे के रूप में लगातार चलती रहेंगी। ज्ञानी भाई साहिब सिंह ने अरदास की। इसके बाद कड़ा प्रसाद, मट्ठी जलेबी एवं अन्य प्रसाद वितरित किए गए। यहां सुरेश कालरा, शिव अरोड़ा, राजकुमार लालडिनानी, गोगी बेदी, परमजीत सिंह, हरेन्द्र पाल सिंह, राजू बतरा, अमित बत्रा, तलविंदर सिंह बाबा, सुरजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.