कानपुर, जुलाई 23 -- Kanpur News: कानपुर। श्री जगन्नाथ रथयात्रा पर कल्याणपुर, बैरी स्थित दुर्गा मंदिर से श्री जगन्नाथ मंदिर, बैकुंठपुर (बिठूर रोड) तक 24 जुलाई को निकाली जाएगी। इससे शुक्रवार को दोपहर 2 से रात 10 बजे तक कल्याणपुर और बिठूर रोड क्षेत्र में यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार ने डायवर्जन रूट पर बैरियर लगवा वहां पर ट्रैफिक अमला तैनाती की व्यवस्था की। ट्रैफिक डायवर्जन या फिर अन्य दिक्कत पर कोई व्यक्ति हेल्पलाइन नंबर फोन कर जानकारी दे सकता है। बिठूर तिराहा (कल्याणपुर) की ओर से आने वाले वाहन बैरी पुलिया से दाहिने मुड़कर इंदिरानगर रोड के रास्ते अपने गंतव्य तक जाएंगे। यश कोठारी, मैनावती मार्ग से आने वाले वाहन सिंहपुर तिराहा होते हुए बिठूर तिराहा या कल्याणपुर की ओर नहीं जा सकेंगे। बिठूर या कल्याणपुर की ओर जाने वा...