कानपुर, सितम्बर 24 -- Kanpur News: राजपुर,संवाददाता। क्षेत्र में जंगली सुअरों के आतंक से किसान बुरी तरह परेशान हैं। किसानों का आरोप है कि जंगली सुअर रात के अंधेरे में खेतों में घुस कर मक्का की खड़ी फसल को बर्बाद कर रहे हैं। फसल को बचाने के लिए किसान पूरी रतजगा कर रखवाली करने को मजबूर हैं। इसके बावजूद नुकसान नहीं रुक पा रहा है। किसानों ने बताया कि मक्का की फसल इस समय तैयार होने की स्थिति में है। ऐसे में जंगली सुअरों के झुंड खेतों में पहुंच कर फसल को रौंदने से भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसान सबलू खान, मुन्ना, गुलजार, शैलेंद्र, राजू, इलियास, सलीम, संतोष और कुदरत ने बताया कि जंगली सुअरों के डर से उन्हें रात-रात भर खेतों में रहना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Roorki News: तेलपुरा में हाथियों का आतंक, सैकड़ों बीघा फसल रौंदी किसानों का कहना है कि खेत...