कानपुर, सितम्बर 13 -- Kanpur News: कानपुर देहात/मंगलपुर,संवाददाता। मंगलपुर थाना क्षेत्र के ररौंख गांव के एक किसान की शुक्रवार रात में नलकूप पर सोते समय जंगली जानवर के हमले से हुई मौत के बाद सेंगुर के बीहड पट्टी के गांवों में दहशत बढ़ गई है। भयभीत ग्रामीण जहां रात में अकेले खेतों पर जाने से कतरा रहे हैं। वहीं वनकर्मी भी हिंसक हुए जंगली जानवर की तलाश में बीहड़ की खाक छान रहे हैं, लेकिन दो दिन बीतने के बाद भी अभी तक जंगली जानवर को पकड़ना तो दूर उसके पदचिह्न तक नहीं मिल पाए हैं। ररौंख गांव के रहने वाले पैंसठ साल के बुजुर्ग रामप्रकाश पर शुक्रवार रात में खेतों में स्थित नलकूप पर सोने गए थे। वहां सोते समय जंगली जानवार ने उन पर हमला कर दिया था। इससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन करने के बाद शव को पोस्टमार्...