कानपुर, सितम्बर 26 -- Kanpur News: कानपुर देहात,संवाददात जिले में ओवरलोड व बिना नंबर के डंपर सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए चलाया जा रहा अभियान सिर्फ छोटे वाहनों तक सीमित रहने से डंपर चालक बेलगाम है। परिवहन विभाग का इंट्री सिस्टम नियमों को धता बताकर चल रहे डंपरों को रफ्तार दे रहा है। राजपुर कस्बे के एक युवक की मदियापुर के पास डंपर की चपेट में आने से जान चली गई। डंपरों की चपेट में आकर लगातार हादसे होने के बाद भी जिम्मेदार इनपर नजरे इनायत किए हैं। - हादसों के साथ सड़कों का दम निकाल रहे ओवरलोड डंपर

बिना नंबर के डंपर जिले में बिना नंबर के एक हजार से अधिक ओवरलोड डंपर संपर्क मार्गों पर फर्राटा भर रहे हैं। बेलगाम डंपर लोगों की जान लेने के साथ टोल बचाने के चक्कर में मानकों को खुलेआम चुनौती दे रहे इन डंपरों से ज...