कानपुर, जुलाई 3 -- Kanpur News: चकेरी। गुजैनी में छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपित ने युवती और उसकी मां से मारपीट की।

पुलिस की कार्रवाई पीड़िता का आरोप है कि जब उन्होंने गुजैनी थाने में शिकायत की तो पुलिस ने आरोपित के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय समझौते का दबाव बनाया। जिसके बाद पीड़िता ने डीसीपी दक्षिण से शिकायत की। उनके निर्देश के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

घटना का विवरण गुजैनी थानाक्षेत्र के निवासी पीड़िता के अनुसार, 15 जून को वह सब्जी लेने के लिए बाजार जा रही थी। तभी मयंक चौराहे के पास इलाके के आलोक ने उनका रास्ता रोककर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपित ने उनके साथ मारपीट की।

मां का हस्तक्षेप इसके बाद पीड़िता ने घर पहुंचकर मां को बताया तो मां शिकायत लेकर आरोपित के घर पहुंचीं। जहां पर आरोपित ने मां के साथ मारपीट की और ईंट उठाकर हम...