कानपुर, जुलाई 22 -- Kanpur News: कानपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, आजाद नगर में बुधवार को सत्र 2026-2027 के लिए वरिष्ठ छात्र अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। छात्र संसद के चयनित विद्यार्थियों के पदों एवं इनके मंत्रालय की घोषणा की गई। मुख्य अतिथि कर्नल अभिषेक सिंह, विशिष्ट अतिथि विद्यालय संस्थापक आलोक मिश्र उपस्थित थे। ब्लू बेल्स हाउस के कैप्टन के रूप में अलौकिक अनंत और काव्या जैन को, डैफोडिल्स हाउस से राघव मित्तल, वेदेही भार्गव को, शैमरॉक हाउस से आर्यन गिरि व तनिष्का सिंह को व ट्यूलिप हाउस से श्रेष्ठ अग्रवाल और प्रियांशी वर्मा को सदन का ध्वज देकर जिम्मेदारी सौंपी गई। स्पोर्ट्स कैप्टन का ध्वज विदित सैनी, एस सम्युक्ता रेड्डी को सौंपा गया। आलोक मिश्र ने कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के लीडर हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...