Kanpur News: छात्राओं ने सीखे आग से बचाव व आपदा में सुरक्षित रहने के तरीके
कानपुर, अक्टूबर 12 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता एएनडी महाविद्यालय में सोमवार को छात्राओं और शिक्षिकाओं को आग से बचाव और आपात स्थिति में सुरक्षित रहने के तरीके सिखाए गए। राजनीति विज्ञान विभाग और राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट-एक की ओर से आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में मीरपुर थाने की फायर ब्रिगेड टीम ने विभिन्न प्रकार की आग पर काबू पाने का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। मुख्य प्रशिक्षक लीड फायरमैन लक्ष्मीकांत मिश्रा ने कहा कि आग या किसी अन्य आपदा के समय घबराने के बजाय सूझबूझ और सही तकनीक का इस्तेमाल करना चाहिए। आपदा के प्रति जागरूकता और समय पर उठाए गए कदम लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कॉलेज की प्राचार्या प्रो. अर्चना सक्सेना ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्राओं को जागरूक बनाने के साथ ही आपात परिस्थितियो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.