Kanpur News: छात्राओं की सुरक्षा को लेकर राज्यमंत्री सख्त,डीएम को भेजा पत्र
कानपुर, अगस्त 26 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। रनियां में बने जीआईसी में बाउंड्रीवाल न होने के कारण छात्राओं की असुरक्षा को लेकर राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने पहल की है। इसके लिए उन्होंने डीएम को पत्र भेजकर जीआईसी में बाउंड्री निर्माण की मांग की है। विद्यालय परिसर की सुरक्षा और छात्राओं को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के लिए बाउंड्रीवाल निर्माण की दिशा में तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के राज्यमंत्री ने डीएम को निर्देश दिए। राज्यमंत्री ने अवगत कराया है कि विद्यालय परिसर में चाहरदीवारी न होने के कारण बरसात के मौसम में जलभराव के साथ-साथ अतिक्रमण की समस्या भी बनी रहती है। इसके अलावा आसपास स्थित कुछ निजी उद्योगों का प्रदूषित पानी भी विद्यालय परिसर के आसपास एकत्रित होने से छात्राओं के स्वास्थ्य और स्वच्छ वातावरण को लेकर चिंता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.