कानपुर, नवम्बर 5 -- Kanpur News: सरवनखेड़ा संवाददाता। जनपद में तैनात रोजगार सेवकों के लिए इस बार दिवाली की खुशियों पर आर्थिक तंगी भारी पड़ रही है। पिछले छह माह से मानदेय का भुगतान नहीं होने के कारण रोजगार सेवकों के सामने परिवार का खर्च चलाने का संकट खड़ा हो गया है। त्योहार नजदीक होने के बावजूद खातों में पैसा नहीं पहुंचने से घर की जरूरी खरीदारी और अन्य खर्चों को लेकर कर्मचारी परेशान हैं। जनपद में कुल 618 ग्राम पंचायतें हैं, जिनमें से 430 ग्राम पंचायतों में रोजगार सेवकों की तैनाती है। इन ग्राम पंचायतों में तैनात रोजगार सेवक गांवों में मनरेगा सहित अन्य सरकारी योजनाओं के कार्यों की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: पंचायती राज विभाग के 78 आउटसोर्स कर्मियों का दो माह का मानदेय बकाया इसके बावजूद समय से मानदेय नहीं मिलने के कारण...