कानपुर, नवम्बर 4 -- Kanpur News: कानपुर। नेहरू नगर स्थित अंध विद्यालय जूनियर हाईस्कूल में छह नवंबर को दिव्यांग बच्चों द्वारा तैयार हस्तनिर्मित वस्तुओं और चित्रकलाओं की प्रदर्शनी के साथ दीपावली मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विनय उत्तम ने बताया कि मेले में विभिन्न संस्थाओं और विद्यालयों के बच्चे अपनी बनाई वस्तुओं का प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही कार्यशाला भी आयोजित होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...