Kanpur News: छह दिन बाद मौसम हुआ साफ तो दिखने लगी चहल-पहल
कानपुर, सितम्बर 5 -- Kanpur News: कानपुर देहात,संवाददाता। जनपद में मौसम बार बार करवट बदल रहा है। पांच दिन हुई बारिश के बाद मौसम साफ हुआ तो हर तरफ चहल पहल बढ़ गई। वहीं किसानों ने खेतों में डेरा डालकर धान के बीच उगे खरपतवार को हटाने व कीटनाशकों के छिड़काव का काम शुरू कर दिया। हालांकि दिन पारा सामान्य से करीब एक डिग्री नीचे गिरने के साथ ही बदली व धूप के बीच लुका छिपी जारी रही।
मौसम परिवर्तन के प्रभाव जनपद में पांच दिन से हो रही बारिश के बाद पारा गिरने के साथ उमस का असर कमजोर हुआ है। इससे लोगों को राहत मिलने के साथ ही फसलों को मिली संजीवनी से किसानो के चेहरे चमक उठे हैं। लेकिन तापमान में उतार चढ़ाव के साथ हल्की बूंदा बांदी का सिलसिला अभी भी जारी है।शुक्रवार रात में पारा सामान्य से करीब आधा डिग्री ऊपर रहा। जबकि शनिवार को भी बदली के साथ दिन शुरू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.