कानपुर, अक्टूबर 26 -- Kanpur News: कानपुर देहात। भोगनीपुर पुलिस ने जुआडखाने में छापा मारकर लक्ष्मीबाई नगर पुखरायां के शिवमोहन,आंबेडकर नगर के सरनसिंह, मीरपुर पुखरायां के सोनू कुमार, असेवा गांव के कौशल कुमार उर्फ सुमित,हरनाथपुर सिवान बिहार के राजन कुमार पांडेय व बर्तन बाजार पुखरायां के इरशाद उर्फ लाला को जुआ खेलते गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से पुलिस ने 30670 रुपये बरामद किए। सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उनका चाल ान कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...