कानपुर, सितम्बर 29 -- Kanpur News: सिकंदरा , संवाददाता। सिकंदरा थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव कि रहने वाली एक महिला मंगलवार देर शाम छत से अचानक नीचे आ गिरी । इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी होने पर परि जन उनको गंभीर हालत में सीएचसी सिकंदरा ले गए। वहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया। इससे कोहराम मच गया। फिरोजपुर गांव के चौकीदार बाबूलाल की पचपन साल की पत्नी फूलनदेवी मंगलवार देर शाम छत पर तिरपाल डालने गई थी । वहां अचानक पर फिसलने से वह छत से नीचे आ गिरी । इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई । जानकारी होते ही परिजन उनको गंभीर हालत में उपचार के लिए उसको सीएचसी सिकंदरा ले गए। वहां मौजूद डॉ पवन कुमार ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। इससे कोहराम मच गया। मां की मौत से पुत्र विकास, संगम व पुत्री माला का रो-रोकर बुरा ह...