कानपुर, सितम्बर 3 -- Kanpur News: बिल्हौर, संवाददाता। चौबेपुर के कंटितापुरवा खंड सलेमपुर में बुधवार देर रात वर्चस्व की जांग में पिता और उसके दो बेटों ने एक युवक को घर में घुसकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी पिता और एक बेटे को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा आरोपी फरार है। ग्राम प्रधान पर असलहा उपलब्ध कराने का आरोप है। पुलिस ने प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चौबेपुर के कंटितापुरवा खंड सलेमपुर गांव निवासी शिवकुमार और रामपाल ने आरोप लगाया कि बुधवार रात उनका अविवाहित 25 वर्षीय भाई गिरजाशंकर लोडर लेकर घर आया था। उसी समय ग्राम प्रधान रामऔतार ने साजिश के तहत गांव के कुलदीप, उसके भाई सुरेंद्र और पिता रामऔतार को असलहा उपलब्ध कराया। तीनों ने गिरजाशंकर पर तमंचे से फायर झोंक दिए। एक गोली सीने और दूसरी हाथ में लगने से उसकी ...