Kanpur News: चौबेपुर में दूधिया के घर लाखों की चोरी
कानपुर, अगस्त 7 -- Kanpur News: चौबेपुर। चौबेपुर के सहज्योरा गांव के माजरा उम्मेदपुर निवासी सुरेश तिवारी दूध का कारोबार करते हैं। गुरुवार की रात वह परिवार के साथ भोजन करने के बाद एक कमरे में परिवार के साथ सो गए। सुबह चार बजे उठे तो बगल के कमरे का ताला टूटा हुआ था। काफी समान गायब था। चोरी होने का हल्ला मचते ही मोहल्ले के लोग आ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। पीड़ित ने बताया कि काफी सामान के साथ एक बक्शा चोर उठा ले गए हैं। बक्शे में करीब तीन लाख के जेवरात अस्सी हजार नगद थे। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ पास के खेत जंगलों में खंगाला। पर कहीं बक्शा व अन्य कोई सामान बिखरा नहीं मिला। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चौबेपुर थाने में तहरीर दी है। चौबेपुर इंस्पेक्टर दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि छानबीन की जा रही है। जल्द चोरों को पकड़ा जाएगा।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.