Kanpur News: चौबेपुर पुलिस ने पकड़ा चोर, नगदी बरामद
कानपुर, अगस्त 13 -- Kanpur News: चौबेपुर। चौबेपुर के हकीम नगर गांव में मंगलवार की रात पाठक कुशवाहा के घर में रात चोर घुस गया। चोरी करने के दौरान गृह मालिक जग गए, यह देख जब चोर भाग तो मकान मालिक ने उसे पहचान लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोर हकीम नगर निवासी 25 वर्षीय मुकेश गौतम को तमाशाहा अंडर पास के पास से पकड़ लिया। उसके पास से चोरी के 25 सौ रुपए बरामद हुए। पुलिस ने आरोपित को माती कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.