कानपुर, सितम्बर 4 -- Kanpur News: रसूलाबाद, संवाददाता। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के तिश्ती पुलिस चौकी से दो सौ मीटर दूर एक जनसेवा केंद्र पर धावा बोलकर चोरों ने हजारों रुपये का सामान पार कर दिया। पीड़ित ने चौकी में सूचना दी है। थाना क्षेत्र के तिश्ती निवासी गोपाल दुबे बस स्टाप पर जनसेवा केंद्र की दुकान किए हैं। दुकान में परचून का सामान भी बिक्री करते हैं। गुरुवार रात ताला तोड़कर चोरों ने पचास हजार रुपये नकद व अन्य सामान पार कर दिया। शुक्रवार सुबह दुकान पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में दो युवक दुकान के बाहर खड़े दिखाई दे रहे हैं। घटना की सूचना पीड़ित ने चौकी पुलिस को दी। प्रभारी केशव देव ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। पीड़ित के अनुसार फुटेज में युवकों का चेहरा साफ नहीं दिख रहा है। वहीं रसूलाबाद इंस्पेक्टर शिवनारायण सि...