Kanpur News: चोरी हुई कार 20 घंटे में बरामद, आरोपित गिरफ्तार
कानपुर, जुलाई 16 -- Kanpur News: कानपुर। किदवई नगर पुलिस ने गत्ता फैक्ट्री मालिक सरांश अग्रवाल की घर के बाहर से चोरी हुई कार को एफआईआर दर्ज होने के महज 20 घंटे के भीतर बरामद कर लिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को बरगदिया तिराहे के पास से पशुपति नगर निवासी जितेंद्र बाथम उर्फ जीतू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कार बरामद की। थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से आरोपित को दबोचा गया। आरोपित को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.