Kanpur News: चोरी के सोलर पैनल सहित तीन शातिर गिरफ्तार
कानपुर, अक्टूबर 16 -- Kanpur News: रूरा, संवाददाता तीन दिन पहले शिवली रोड पर सिथत एक बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान में लगा सोलर पैनल चोरी करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को तीन आरोपितों को दबोच लिया। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के सोलर पैनल भी बरामद कर लिए। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों का चालान कर दिया। शेरगंज रूरा निवासी आनंद त्रिवेदी की कस्बे में शिवली रोड पर बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। मंगलवार रात में वह दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। रात में चोरों ने उनकी दुकान में लगे तीन सोलर पैनल चोरी कर लिए थे। मामले में बुधवार सुबह जानकारी होने पर कारोबारी ने पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर रही थी । छानबीन में पुलिस को गुटैहा गांव के युवकों का चोरी में हाथ होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.