कानपुर, सितम्बर 27 -- Kanpur News: कानपुर। सीसामऊ पुलिस ने एक चोर को पांच मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा। थाना प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि जवाहर नगर स्थित पेशकार वाले हाते में रहने वाले मोनू के घर में शनिवार रात को एक चोर दाखिल हो गया था। जो उनके घर से दो मोबाइल चोरी कर ले गया था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस टीम ने 24 घंटे में आरोपित कृष्णा सोनकर निवासी सीसामऊ बाजार को गिरफ्तार किया। आरोपित के पास से चोरी की पांच मोबाइल बरामद हुए हैं। आरोपित को जेल भेजकर कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: चोरी के मामले में मुकदमा, आरोपी बंदी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...