Kanpur News: चेन लूट का जल्द खुलासा कर सकती पुलिस
कानपुर, अक्टूबर 16 -- Kanpur News: सरसौल। महाराजपुर में बीती नौ सितंबर को महोली मोड़ के पास डोमनपुर के अलावलखेड़ा निवासी भानू प्रताप के साथ चेन लूट की घटना हुई थी। लुटेरे सोने की चेन व रुद्राक्ष की माला तोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने फतेहपुर से लेकर चकेरी तक हाईवे किनारे लगे लगभग चार सौ सीसी कैमरों को खंगाला। कई जगह आरोपित फुटेज में दिखे। इसके बाद बाइक के आधार पर तीनों आरोपितों की पहचान कराने में पुलिस सफल हुई। पुलिस एक संदिग्ध आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस को पूछताछ में अहम सुराग हाथ लगे हैं। घटना में प्रयुक्त बाइक के बरामद होने की भी चर्चा है। महाराजपुर थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया लूट की घटना के राजफाश के प्रयास किए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.