कानपुर, अक्टूबर 12 -- Kanpur News: सरसौल। महाराजपुर में ढाबा संचालक से सोने की चेन व माला लूटने के आरोपितों का कोई सुराग नहीं लग पा रहा है। संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीड़ित ढाबा संचालक के एमएलसी अविनाश सिंह चौहान नजदीकी रिश्तेदार हैं। महोली मोड़ के पास देहाती हवेली ढाबे के ढाबा संचालक भानू प्रताप सिंह की चेन व सोने के दाने पड़ा रुद्राक्ष का माला तोड़कर लुटेरे फरार हो गए थे। शुक्रवार दोपहर दो बजे की घटना का मुकदमा शनिवार को लिखा गया था। वहीं घटना के बाद से पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया है। सरसौल बाजार में लगे सीसी कैमरे के फुटेज में दिखे आरोपितों के हुलिए के आधार पर पुलिस उनकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है। आधा दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ...